- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- चैत्र नवरात्रि की...
धर्म-अध्यात्म
चैत्र नवरात्रि की नवमी, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
Tara Tandi
4 April 2024 10:26 AM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि मां दुर्गा की साधना आराधना को समर्पित होती है चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग अलग दिनों में पूजा की जाती है इसे देवी साधना का महापर्व भी माना गया है नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है तो वही नवमी तिथि तक देवी के भक्त व्रत पूजन और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
माना जाता है कि नवरात्रि व्रत पूजन करने से देवी की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इस साल नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है और इसका समापन 17 अप्रैल को हो जाएगा। नवरात्रि में पड़ने वाले हर दिन को महत्वपूर्ण माना गया है लेकिन नवमी तिथि बेहद ही खास होती है, इस दिन भक्त माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि की नवमी पर ही प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था ऐसे में इस दिन श्रीराम की भी पूजा का विधान होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि नवरात्रि की नवमी कब पड़ रही है।
नवरात्रि की नवमी की तिथि—
आपको बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से होने जा रहा है ऐसे में नवरात्रि की दुर्गा नवमी 17 अप्रैल को पड़ रही है इसी दिन राम नवमी भी मनाई जाती है जो चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इस दिन माता के नौवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और भक्त कन्या पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण कर अपने व्रत का पारण करते हैं। ऐसा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है।
चैत्र नवरात्रि की नवमी का मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होने जा रहा है और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। नवमी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 9 बजकर 7 मिनट तक प्राप्त हो रहा है।
Tagsचैत्र नवरात्रि नवमीतारीखशुभ मुहूर्तChaitra Navratri Navamidateauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





