धर्म-अध्यात्म

नौतपा शुरू: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से बढ़ेगी गर्मी, तुला समेत 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

nidhi
24 May 2026 1:43 PM IST
नौतपा शुरू: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से बढ़ेगी गर्मी, तुला समेत 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
x
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से बढ़ेगी गर्मी
Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026: सूर्य 25 मई दिन सोमवार को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और इसी के साथ नौतपा भी शुरू हो जाएगा. नौतपा के समय सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे 9 दिन तक भीषण गर्मी और लू चलती है. सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र में 3 बजकर 27 मिनट पर प्रवेश करेंगे और नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है और इसका असर मौसम के साथ-साथ लोगों के जीवन पर भी देखने को मिलता है. इस बार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर्क, धनु समेत 4 राशियों को करियर, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं सूर्य का नक्षत्र गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है…
सूर्य नक्षत्र गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
सूर्य का नक्षत्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है. कल से इस राशि के नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपने कार्यों से सभी को प्रभावित करेंगे और नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. साथ ही आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस अवधि में वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. वहीं व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं.
सूर्य नक्षत्र गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
सूर्य का नक्षत्र गोचर से कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कर्क राशि वाले अगर किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको राहत की खबर मिल सकती है. वहीं करियर की बात करें तो इस अवधि में आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है. कर्क राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है. निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है.
सूर्य नक्षत्र गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
सूर्य का नक्षत्र गोचर से तुला राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है. तुला राशि वालों का बिजनेस अगर सही नहीं चल रहा है तो टेंशन ना लें, इस अवधि में आपको अच्छा फायदा होगा और बिजनेस का विस्तार भी कर पाने की स्थिति में होंगे. इस अवधि में आपके लिए आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं और कई अधूरे कार्य भी पूरे होंगे, जिससे राहत की सांस लेंगे. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. तुला राशि वाले शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी.
सूर्य नक्षत्र गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
सूर्य का नक्षत्र गोचर से धनु राशि वालों के लिए भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. धनु राशि वालों के पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस अवधि में दूर हो जाएगी. वहीं इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. कुछेक जातकों को तो सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ के साथ सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा. इस अवधि में मित्रों व परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा से भी शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
Next Story