धर्म-अध्यात्म

महाभारत में बना 8 और 18 अंक का रहस्य, जानें इसके बारे में

Kiran
11 Jun 2023 2:04 PM GMT
महाभारत में बना 8 और 18 अंक का रहस्य, जानें इसके बारे में
x
महाभारत युद्ध के बारे में सभी जानते हैं कि किस तरह पांडवों ने कौरवों पर विजय पाई थी और भगवान कृष्ण ने गीता ज्ञान देकर अर्जुन को प्रेरित किया था। लेकिन यह बहुत ही कम लोग जानते है कि महाभारत में 8 और 18 अंक का गहरा रहस्य हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
कृष्ण और 8 का अंक
- भगवान कृष्ण का जन्म आठवें अवतार के रूप में अट्ठाईसवें द्वापर में में हुआ था।
- श्रीकृष्ण देवकी की आठवीं सन्तान थे।
- उनका जन्म कृष्ण पक्ष की रात्रि के सात मुहूर्त निकलने के बाद आठवें मुहूर्त में अष्टमी के दिन 3112 ईसा पूर्व हुआ था।
- श्री कृष्ण की आठ ही पत्नियां थी।
- श्रीकृष्ण की आठ सखियां थीं।
- श्रीकृष्ण के सखा भी आठ ही थे।
महाभारत और 18 के अंक का रहस्य
- महाभारत की पुस्तक में 18 अध्याय हैं।
- कृष्ण ने कुल 18 दिन तक अर्जुन को ज्ञान दिया। गीता में भी 18 अध्याय हैं।
- कुल 18 दिन तक ही युद्ध चला।
- कौरवों और पांडवों की सेना भी कुल 18 अक्षोहिनी सेना थी जिनमें कौरवों की 11 और पांडवों की 7 अक्षोहिनी सेना थी।
- इस युद्ध के प्रमुख सूत्रधार भी 18 थे।
- इस युद्ध में कुल 18 योद्धा ही जीवित बचे थे।
- महाभारत लिखने वाले ऋषि वेदव्यास ने 18 पुराण भी रचे हैं।
Next Story