- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जरूर पढ़े भगवान...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 29 दिसंबर यानि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष, दिन मंगलवार को दत्तात्रेय जयंती का पर्व मनाया जाएगा। बता दें प्रत्येक वर्ष ये पर्व मार्गशीर्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान दत्तात्रेय त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों का स्वरूप हैं। जिनके बारे में मान्यता ये है कि इन्होंने 24 गुरुओं से शिक्षा प्राप्त की थी। कहा जाता है इन्हीं के नाम पर दत्त संप्रदाय का उदय हुआ। इनके प्रमुख मंदिरों की बाचत करें तो कहा जाता है दक्षिण भारत में इनके कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। ज्योतिष शास्त्री बताते हैं कि दत्तात्रेय जयंती के दिन इनकी विधि वत पूजा करने का अधिक महत्व है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं धार्मिक शास्त्रों में दिए गए कुछ खास मंत्रों के बारे में जिनका जप करने से ुआपको अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकता है।