धर्म-अध्यात्म

आज रामनवमीप पर जरूर पढ़ें रामचरित मानस की ये चौपाइयां, पूरी होगी सभी मनोकामना

Subhi
10 April 2022 4:03 AM GMT
आज रामनवमीप पर जरूर पढ़ें रामचरित मानस की ये चौपाइयां, पूरी होगी सभी मनोकामना
x
रामनवमी के पावन दिन रामचरित मानस का पाठ करने से अनेक कामनाएं पूरी होती है। इसके साथ ही पवित्र महाग्रंथ रामचरितमानस का पाठ करने से जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति, भय, रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं।

रामनवमी के पावन दिन रामचरित मानस का पाठ करने से अनेक कामनाएं पूरी होती है। इसके साथ ही पवित्र महाग्रंथ रामचरितमानस का पाठ करने से जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति, भय, रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं। रामचरितमानस की चौपाइयां इतनी प्रभावशाली हैं कि इसके पाठ मात्र से धन की कामना रखने वाले को धन की प्राप्ति होती है। यदि रामनवमी के दिन आप सम्पूर्ण रामचरित मानस का पाठ नहीं कर पाते हैं तो सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए। श्रीरामचरित मानस में कुछ ऐसी चौपाईयां है जिनके पाठ से मनुष्य जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो कहा जाता है की रामनवमी के एक दिन पूर्व से ही संपूर्ण रामचरित मानस का पाठ करने से हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है। अपनी समस्याओं के निवारण के लिए रामचरित मानस की केवल इन चौपाईयों का पाठ करने मात्र से शुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चौपाइयां।

यदि रामनवमी के दिन आप सम्पूर्ण रामचरित मानस का पाठ नहीं कर पाते हैं तो सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।

रामचरितमानस में भगवान श्री राम का गुणगान और वृतांत कहा गया है। जिस घर में रामचरितमानस को सम्मान के साथ रखा और पूजा जाता है वहां पर किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। रामनवमी में राम नाम का जाप बहुत लाभकारी और चमत्कारिक माना जाता है। रामचरितमानस का नित्य पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। कहते हैं जिस घर में रामचरितमानस रखी होती है वहां प्रभु श्री राम की कृपा सदैव बनी रहती है। रामचरितमानस की हर एक चौपाई आपको किसी न किसी प्रकार से लाभ पहुंचाती है। रामचरितमानस की चौपाई कई मंत्रो के जाप के बराबर फल प्रदान करती हैं। रामचरितमानस हमें जीवन जीने का सही मार्ग समझाती है।

संपत्ति प्राप्ति के लिए

'जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।

सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

मनोकामना पूर्ति एवं सर्वबाधा निवारण हेतु

'कवन सो काज कठिन जग माही।

जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु

बिस्व भरन पोषन कर जोई।

ताकर नाम भरत असहोई।।

शत्रु नाश के लिए

बयरू न कर काहू सन कोई।

रामप्रताप विषमता खोई।।

भय व संशय निवृत्ति के लिए

रामकथा सुन्दर कर तारी।

संशय बिहग उड़व निहारी।।

भगवान राम की ये चौपाइयां लाएंगी आपको प्रभु के शरण में।6 of 7

भगवान राम की ये चौपाइयां लाएंगी आपको प्रभु के शरण में।

अनजान स्थान पर भय के लिए

मामभिरक्षय रघुकुल नायक।

धृतवर चाप रुचिर कर सायक।।

भगवान राम की शरण प्राप्ति हेतु

सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।

सरनागत बच्छल भगवाना।।

भगवान राम की इन चौपाइयों के पाठ से होगा विपत्तियों का नाश।

विपत्ति नाश के लिए

राजीव नयन धरें धनु सायक।

भगत बिपति भंजन सुखदायक।।

रोग तथा उपद्रवों की शांति हेतु

दैहिक दैविक भौतिक तापा।

राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।

अगली फोटो गैलरी देखें


Next Story