धर्म-अध्यात्म

घर में इस जगह जरूर रखें मनी प्लांट और लॉकर, होगा धन लाभ

Subhi
9 Dec 2021 5:57 AM GMT
घर में इस जगह जरूर रखें मनी प्लांट और लॉकर, होगा धन लाभ
x
वास्तु जीवन का अहम हिस्सा होता है। अगर आप घर का निर्माण कार्य वास्तु के अनुसार कराते हैं तो घर में हमेशा बरकत होती रहती है। जबकि वास्तु में अगर कोई भी कमी रहती है

वास्तु जीवन का अहम हिस्सा होता है। अगर आप घर का निर्माण कार्य वास्तु के अनुसार कराते हैं तो घर में हमेशा बरकत होती रहती है। जबकि वास्तु में अगर कोई भी कमी रहती है तो वास्तु दोष लग जाता है, जिससे धन-दौलत का नुकसान होता रहता है। इसलिए घर में वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी वास्तु को लेकर असमंजस में हैं तो आइए वास्तु के उन उपाओं को जानते हैं, जिनसे घर में धन-दौलत का आगमन होता है -

मनी प्लांट पौधे लगाएं
घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। इसके लिए हरे रंग के गमले का प्रयोग करें। आप चाहें तो इस दिशा में कई और पौधे एवं लताएं लगा सकते हैं। हालांकि, एक चीज़ का ध्यान रखें कि इनका रंग हरा ही होना चाहिए। घर की उत्तर दिशा अर्थ का प्रतीक होता है। उत्तर दिशा में डस्टबिन, वाशिंग मशीन, झाड़ू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भूलकर न रखें। इससे धन की हानि होती है।
मुख्य द्वार को रखें साफ
घर के मुख्य द्वार, जिससे घर में प्रवेश किया जाता है, उसे हमेशा साफ रखना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर मुख्य द्वार पर गंदगी फैली रहती है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
किचन किस दिशा में रहना चाहिए
वास्तु हिसाब से घर के दक्षिण-पश्चिम में किचन होना चाहिए। किचन की दीवारों को लाल, नारंगी और पिंक रंग से रंगना चाहिए। जबकि ड्राइंग और काम करने का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।
पश्चिम दिशा में इस रंग का इस्तेमाल करें
वास्तु के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा की दीवारों को सफेद अथवा पीले रंग से रंगना चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम स्थान को साफ-सुथरा रखें। इस दिशा में लॉकर रूम रहना मंगलकारी होता है। इससे धन में वृद्धि होती है। स्टडी के लिए भी यह स्थान अनुकूल होता है।
घर में प्रवेश किस दिशा से करें
अगर मुख्य द्वार उत्तर की दिशा में है तो धन में वृद्धि होगी। अगर मुख्य द्वार पूरब दिशा में हो घर में शांति रहती है। दक्षिण दिशा में हो तो किस्मत चमकती है। जबकि पश्चिम दिशा में हो सौभाग्य में वृद्धि होती है।


Next Story