- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शरद पूर्णिमा पर जरूर...
धर्म-अध्यात्म
शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, दूर होंगी परेशानियां
Tara Tandi
8 Oct 2022 10:29 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: news24
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस साल शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 9 अक्टूबर को है। ऐसे तो हर महीने में पूर्णिमा आती है, लेकिन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व है। इसे शरद पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। चंद्रमा शरद पूर्णिमा की रात पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें आकाश से अमृत वर्षा करती हैं।
इतना ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। साथ ही वो अपने भक्तों की समस्याओं को दूर करने के लिए वरदान देती हैं।
शरद पूर्णिमा को जरूर करें ये काम (Do these work on Sharad Purnima)
इस दिन अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करें। कहीं पर कूड़ा कचरा या जाले न हों, इसका ध्यान रखना चाहिए।
इस रात माता लक्ष्मी की पूजा करें।
धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं।
रात के समय में अपने घर के मुख्य द्वार को खोलकर रखें। माता लक्ष्मी का आपके घर आगमन हो सकता है।
शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। खीर के अलावा दूध से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं।
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है, इसलिए आप चंद्र देव की पूजा करें।
चंद्रमा को दूध, जल, फूल और अक्षत् मिलाकर अर्पित करें। इससे कुंडली का चंद्र दोष दूर होगा। सुख समृद्धि आएगी।
रात में खीर बनाएं और उसे खुले आसमान में रख दें। चंद्रमा की औषधीय किरणों से वह खीर अमृत समान हो जाता है और उसे खाने से व्यक्ति निरोगी होता है।
सुख समृद्धि के लिए रात में घी के दीपक जलाएं।
न्यूज़ क्रेडिट: news24
Next Story





