- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- चातुर्मास में जरूर...

x
सनातन धर्म में वैसे तो हर दिन का महत्व होता हैं लेकिन चातुर्मास को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि पूरे चार महीनों का होता हैं। इस दौरान भगवान विष्णु अपना सारा कार्यभर शिव को सौंप कर योग निद्रा में चले जाते हैं जिसके बाद देवउठनी एकादशी को जागते हैं और फिर अपना कार्य भार संभालते हैं।
इस दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता हैं। शास्त्र अनुसार चातुर्मास दिनों में पूजा पाठ और व्रत आदि करना उत्तम माना जाता हैं इसके अलावा कुछ और काम हैं जिसे चातुर्मास के दिनों में अगर किया जाए तो प्रभु की कृपा मिलती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
चातुर्मास में जरूर करें ये काम—
शास्त्रों में चातुर्मास को आत्म संयम काल कहा गया हैं इस दौरान सूर्योदय से पहले स्नान आदि करना चाहिए। इसके साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन भी करना चाहिए। माना जाता हैं कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती हैं इसके अलावा चातुर्मास के दिनों में कम बोलना चाहिए। इसके अलावा भोजन भी एक ही समय करना चाहिए।
चातुर्मास के दिनों में तले हुए भोजन से परहेज करना चाहिए। इस दौरान तामसिक भोजन और मांस व मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से सेहत संबंधी परेशानियां होती हैं। इन चार महीनों में दान का प्रावधान होता हैं इस अवधि में पशु पक्षी, गरीब और जरूरतमंदों को भोजन जरूर कराएं। साथ ही साथ वस्त्रों का भी दान करें। ऐसा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती हैं।
Next Story