- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- पितृ पक्ष में जरूर...
पितृ पक्ष में जरूर करें ये विशेष उपाय, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद
![पितृ पक्ष में जरूर करें ये विशेष उपाय, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद पितृ पक्ष में जरूर करें ये विशेष उपाय, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/26/3352190-y89.webp)
पितृ पक्ष :पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके आशीर्वाद से सुख समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। अनदेखी करने से पितृ अप्रसन्न हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो पितृ दोष लगने पर प्राकृतिक घटनाओं (दुर्घटना) का खतरा अधिक रहता है। पितृ पक्ष में जरूर करें ये विशेष उपाय, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद
पितृ पक्ष में जरूर करें ये विशेष उपाय, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष होता है। इस वर्ष 29 सितंबर से पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितृ धरती पर आते हैं। इस दौरान पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके आशीर्वाद से सुख, समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। अनदेखी करने से पितृ अप्रसन्न हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो पितृ दोष लगने पर प्राकृतिक घटनाओं (दुर्घटना) का खतरा अधिक रहता है। अत: पितरों का प्रसन्न रहना बेहद अनिवार्य है। अगर आप ही अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं
पितृ पक्ष में करें ये उपाय अगर आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान रोजाना सुबह में दक्षिण की दिशा में मुख कर अपने पूर्वजों को प्रणाम करें। उनसे सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा उत्तराधिकारी पर अवश्य बरसती है। इस उपाय को आप सामान्य दिनों में भी कर सकते हैं। अगर आपके पूर्वज आपसे अप्रसन्न हैं, तो उनकी कृपा-दृष्टि पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर पितरों की तस्वीर लगाएं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि इस तस्वीर में पितृ मुस्कराते दिखें। अब रोजाना सुबह में पितरों को प्रणाम करें। साथ ही पितरों की पूजा करें। इस उपाय को करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं। अगर आप अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद दक्षिण दिशा में मुख कर जल में काले तिल मिलाकर पितरों को जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से पितृ जल्द प्रसन्न होते हैं।पितृ पक्ष के दौरान आर्थिक स्थिति के अनुरूप जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही रोजाना भोजन का पहला निवाला पितरों को अर्पित करें। आप सामान्य दिनों में भी इस उपाय को कर सकते हैं। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न रहते हैं। उनकी कृपा पूरे परिवार पर बरसती है।