धर्म-अध्यात्म

मंगलवार के दिन इन ग्रह मंत्रों का जाप अवश्य करें

Kajal Dubey
28 Dec 2021 1:54 AM GMT
मंगलवार के दिन इन ग्रह मंत्रों का जाप अवश्य करें
x
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा आराधना की जाती है। हनुमान जी बल, बुद्धि, विद्या के दाता हैं। इनकी सुमरन करने से सभी बिगड़ें काम बन जाते हैं। बजरंग बली को कई नामों से जाना जाता है। इन्हें संकट हरने वाला भी कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो हनुमान जी का सुमरन करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंगलवार के दिन मंगल ग्रह की भी पूजा की जाती है। ज्योतिषों की मानें तो मांगलिक होने पर जातक के विवाह में बहुत देर होती है। मंगल बली होने से जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। अतः मांगलिक प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। आइए जानते हैं-

मंगल ग्रह का प्रार्थना मंत्र-

'ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।'
मंगल गायत्री मंत्र
ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय
धीमहि-तन्नो भौम: प्रचोदयात।
मंगल ग्रह का तांत्रिक मंत्र-
-ॐ हां हंस: खं ख:
-ॐ हूं श्रीं मंगलाय नम:
-ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:
मंगल का नाम मंत्र
ॐ अं अंगारकाय नम: ॐ भौं भौमाय नम:"
ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना
मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।
इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख, शांति और समृधि आती है। अगर आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो रोजाना स्नान-ध्यान के बाद कम से कम 11 बार जरूर जाप करें। इससे जीवन में आ रही आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे।
ॐ हं हनुमंते रुद्रात्मकाय हुं फट्
रोजाना पूजा करने के समय इस मंत्र का जाप जरूर करें। इसे हनुमान जी की पूजा करने से पहले उच्चारण करें। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
अन्य उपाय
-मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।
-मंदिर जाकर हनुमान जी को प्रसाद भेंट करें।
मां रुक्मिणी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे सारे बिगड़े काम
मां रुक्मिणी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे सारे बिगड़े काम
-हनुमान चालीसा का रोजाना पाठ करें।
-सुंदरकांड सहित रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं।


Next Story