धर्म-अध्यात्म

नए साल में इन चीज़ों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी बरसाएंगी आप पर अपनी कृपा

Subhi
1 Dec 2022 2:23 AM GMT
नए साल में इन चीज़ों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी बरसाएंगी आप पर अपनी कृपा
x

साल 2022 बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। अगर आपके लिए ये साल बेहद तनाव भरा या आर्थिक रूप से मुश्किल रहा है तो इसके पीछे आपका वास्तु पर यकीन न करने की वजह भी हो सकती है। ऐसे में सब लोगों की यही ख्वाहिश होती है कि नए साल में सभी तरह के कष्टों से निजात मिले। धन की कमी न रहे। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे। अगर आप चाहते हैं आपका आने वाला साल, खुशियों और सुख, समृद्धि और पैसों से भरा हो, तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से नए साल में इन कुछ चीज़ों की खरीदारी करें। इससे साल भर आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मोर पंख खरीदें

घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से परिवार के बीच आपस में प्यार बढ़ता है और सुख-समृद्धि बने रहती है साथ ही धन की कमी नहीं होती है। दरअसल, मोर पंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है। इसी कारण घर में मोर पंख रखने से अद्भुत और चमत्कारी प्रभाव दिखते हैं। इसलिए साल 2023 शुरू होने से पहले मोर पंख की खरीद कर उसे मंदिर के पास रख दीं। ऐसा करने से आपकी फूटी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे।

धातु का कछुआ

धातु के कछुए को घर में रखना बेहद शुभ होता है। इसलिए साल 2023 शुरू होने से पहले ही इसे खरीद कर अपने घर पर रख दें। वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख, संपत्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे घर पर रखने से बुरी शक्तियां पीछा छोड़ती है और घर में पॉज़िटिव एनर्जी आती है। नया साल शुरू होने से पहले पीतल, कांसा या चांदी से बने कछुए की खरीदारी की जा सकती है।

धातु से बनी हाथी

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में धातु से बनी हाथी की मूर्ति रखना चाहिए। इसे घर में रखने से घर में पैसों की आर्थिक तंगी खत्म होती है और बिजनेस में इज़ाफ़ा होता है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है ऐसे में इस बार नए साल के लिए ठोस चांदी के धातु से बनी हाथी की प्रतिमा की खरीदारी करें।

Next Story