- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मूलांक विशेष वालों पर...
धर्म-अध्यात्म
मूलांक विशेष वालों पर जून में होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Tara Tandi
2 Jun 2025 7:56 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून के महीने में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. इसके बाद मंगल ग्रह भी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. वहीं जून के महीने में ही सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा. यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा.
इस मूलांक की बदलेगी किस्मत
केवल राशियों के लिए ही नहीं, बल्कि मूलांक के लिए भी जून का महीना बहुत ही खास साबित होगा. इस महीने एक बेहद ही खास मूलांक पर मां लक्ष्मी अपनी विशेष कृपा बरसाएंगी. इस मूलांक के लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी. साथ ही पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर होगी.
धन की देवी मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
अंक ज्योतिष के अनुसार जून का महीना मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुभ होने वाला है. इस मूलांक पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी. मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र को सुख, समृद्धि व खुशहाली का कारक माना जाता है. ऐसे में मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वालों की किस्मत बदलने वाली है.
मिलेगी हर सुख-सुविधा
बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 बनता है. मूलांक 6 वाले लोगों पर जून के महीने में मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी और इसलिए इनके जीवन में चल रही पैसों की समस्या दूर होगी और हर सुख-सुविधा मिलेगी.
पूरी होगी हर मनोकामना
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से बहुत ही मेहनती होते हैं और इस महीने उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा. इस मूलांक के लोगों की हर मनोकामना पूरी होगी.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Tagsमूलांक विशेष वालोंजून मां लक्ष्मी कृपाThose with special numberJune Maa Lakshmi's blessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





