- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस राशि वालो को मां...
धर्म-अध्यात्म
इस राशि वालो को मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Teja
5 March 2022 9:32 AM GMT

x
आज दिनांक 5 मार्च 2022 और दिन शनिवार (Saniwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 5 मार्च 2022 और दिन शनिवार (Saniwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आप सपनों की दुनिया से बाहर आ जाएंगे। वास्तविक धरातल पर आपके द्वारा किए गए प्रयास आपके समक्ष फलीभूत होते हुए दिखाई देंगे, जिसके कारण आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। परिवार के लोग आज आपकी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज आप आपकी मानसिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल
वृषभ राशि
अपने काम को बनाने के लिए आज हर संभव प्रयास आप करेंगे। आज आपके लिए नए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी भी तरह के नए झगड़े या विवाद में नहीं पढ़ना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी की निजता और मान सम्मान का भरपूर ख्याल रखेंगे। आज आप अपने बच्चों के शैक्षणिक कार्य में अच्छा खासा हस्तक्षेप कर सकते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-क्रीम
मिथुन राशि
आज आपके प्रोफेशन से जुड़े हुए काम में वृद्धि होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज आप स्वास्थ्य के प्रति कुछ लापरवाह हो सकते हैं। जिससे चक्कर और कमजोरी की शिकायत हो सकती है। छात्रों की रुचि आज अध्ययन में अधिक रहने वाली है। आज आपका मन शांत और एकाग्र चित्त रहने वाला है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी
कर्क राशि
आज आपका कार्य व्यापार सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोग आज हर कार्य पूर्ण तैयारी से करेंगे। कागजी कार्यों में आज आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से मिल रहे बुरे संकेतों को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहनी वाली है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
सिंह राशि
आज आपका पारिवारिक वातावरण ठीक रहने वाला है। आज व्यवसायिक जीवन आपका मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। आज सितारे आपके साथ देने वाले हैं किन्तु आज किसी मामले में दूसरों पर विश्वास करना आप के लिए हानिकारक हो सकता है। आज शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-मैरुन
कन्या राशि
आज आपका व्यवहार काफी प्रभावी रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। आज आप अपने धन को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। निवेश लाभकारी साबित होंगे। आपके बच्चे आपके मन के अनुकूल व्यवहार करने वाले हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
तुला राशि
आज आपके घर परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ बड़ी तालमेल के साथ रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। पेट में एसिडिटी या दर्द की शिकायत हो सकती है। मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि
आज ग्रहों की दशा आपके लिए शुभ दिखाई दे रही है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में काफी सफलता मिलने वाली है। पदोन्नति के संकेत दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में धन आगमन के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज आपका पूर्ण हो सकता है। जीवन साथी का भी सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि
आज आप अपने पुराने किए हुए कार्यों को स्मरण करते हुए काफी गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। आज आप वास्तविक दुनिया से कुछ दूर दूर रह सकते हैं, कल्पना शक्ति अति प्रभावशाली रहने वाली है। प्रेमी आपसे दूर जा सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ नए अनुबंध या सौदों को लेकर आने वाला है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
मकर राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आज आपका मन कार्यक्षेत्र में लगेगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिजन आपके साथ बेहतर संबंधों की स्थापना करेंगे। आज आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहने वाली है। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
कुंभ राशि
आज आप अपने संकल्प के प्रति अधिक रहने वाले हैं। राजनैतिक लोग आज अपने उद्बोधन से जनसमूह को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। विद्वान लेखक आज पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। शारीरिक सुख की कामना आज आपको नहीं करनी चाहिए। आज आपका पारिवारिक दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला
मीन राशि
आज आपके मन में कुछ देर के लिए अहंकार आ सकता है इससे बचने की आवश्यकता है। आज आपको अपने प्रिय जनों के मन के अनुसार कार्य करने की स्थिति बन सकती है। आज आपके द्वारा प्रचुर मात्रा में धन खर्च किया जा सकता है। संतान के प्रति आज आप निश्चिंत रह सकते हैं। शिक्षा में दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा
Next Story