- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मासिक शिवरात्रि डेट:...
धर्म-अध्यात्म
मासिक शिवरात्रि डेट: अक्टूबर में इस दिन रहेगा व्रत और पूजा मुहूर्त
Tara Tandi
29 Sept 2026 10:51 AM IST

x
Masik Shivratri ज्योतिष न्यूज़ : हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह व्रत विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, इस दिन उपवास और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा भी पूरी होने की मान्यता है। वहीं, अक्तूबर 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत 8 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। ऐसे में आइए इस दिन के उपाय और पूजा मुहूर्त को जानते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
शुभ मुहूर्त चौघड़िया
शुभ: सुबह 6:17 से 7:45 बजे तक
रोग: सुबह 7:45 से 9:13 बजे तक
उद्वेग: सुबह 9:13 से 10:40 बजे तक
चर: सुबह 10:40 से दोपहर 12:08 बजे तक
लाभ: दोपहर 12:08 से 1:36 बजे तक
अमृत: दोपहर 1:36 से 3:04 बजे तक
काल: दोपहर 3:04 से शाम 4:31 बजे तक
शुभ: शाम 4:31 से 5:59 बजे तक
रात का चौघड़िया
अमृत: शाम 5:59 से 7:31 बजे तक
चर: शाम 7:31 से रात 9:04 बजे तक
रोग: रात 9:04 से 10:36 बजे तक
काल: रात 10:36 से 12:08 बजे तक
लाभ: रात 12:08 से 1:41 बजे तक
उद्वेग: रात 1:41 से 3:13 बजे तक
शुभ: सुबह 3:13 से 4:45 बजे तक
अमृत: सुबह 4:45 से 6:18 बजे तक
मासिक शिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे अधूरे और अटके हुए काम पूरे होने की राह आसान होती है।
शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, इससे साधक को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।
आप जल में कुछ फूल मिलाकर भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना पूरी हो सकती है।
Next Story





