धर्म-अध्यात्म

Monthly Horoscope 2021: जानें दिसंबर में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सर्तक, पढ़ें दिसंबर का मासिक राशिफल

Tulsi Rao
1 Dec 2021 3:33 AM GMT
Monthly Horoscope 2021: जानें दिसंबर में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सर्तक, पढ़ें दिसंबर का मासिक राशिफल
x
दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ज्योतिष शात्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Masik Rashifal December 2021 : दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ज्योतिष शात्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। साल का आखिरी महीना दिसंबर किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ समाचार और किन्हें वर्तनी होंगी सावधानियां। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल-

मेष (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस महीने मेष राशि के जातकों को आत्मसंयत रहना होगा। नकारात्मकता से दूर रहें, इस माह आपके लिए कुछ शुभ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस महीने आपके जीवन में कुछ नया हो सकता है। आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। आजीविका में नौकरी का नया मौका मिल सकता है। इसके अलावा आपको धन संबंधी योजना या जानकारी को गुप्त रखने की भी जरूरत है।
वृष (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो): वृषभ राशि के जातकों को इस माह कुछ अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है जिससे इस राशि के जातकों को चिंता हो सकती है। मान-सम्मान में भी इस माह कमी के आसार हैं। वाणी की कठोरता पर नियंत्रण कर परेशानियों से बचा जा सकता है। वहीं सोच-समझकर व्यापार करने वालें को आर्थिक लाभ के भी योग हैं। कुल मिलाकर यह महीना वृषवालों के लिए मिलाजुला रहेगा।
आर्थिक राशिफल 1 दिसंबर : आज का दिन मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए अनुकूल, जानिए बिजनेस व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय
मिथुन (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह): आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। वाहन आदि पर खर्च बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सतर्कता और बुद्धिमानी से काम लें तो शत्रु परास्त हो सकते हैं। मिथुन राशि के जातक दिसंबर 2021 माह में अपनी समझदारी के बदौलत कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कर सकते हैं।
कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस माह कर्क राशिवालों का रहन-सहन कष्टमय रह सकता है। परिवारिक कलह भी परेशान कर सकती है। दिसंबर में कर्क राशि के जातक बुजुर्गों की सलाह से कोई काम करें को सफलता मिल सकती है। इस महीने आपको धार्मिक कार्यों में मन लगाने या भाग लेने से मानिक शांति मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : सिंह राशि के जातकों को दिसंबर में सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। क्योंकि इस माह आपको पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। कारोबार में आर्थिक हानि मिल सकती है जिससे मानसिक तनाव रहेगा। इस महीने आप नशीले पदों के सेवन से परहेज करें तो बेहतर होगा। साथ शांति व कार्य की सफलता के मां दुर्गा की पूजा, आराधना कर सकते हैं।
कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस राशि के जातकों की सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। महीने के प्रारंभ कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन 16 दिसंबर के बाद समय अनुकूल रहेगा। आप गलत संदेह का शिकार हो सकते हैं। साथ ही पारिवारिक परेशानियों के भी योग। इस महीने घरेलू खर्चों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा लेकिन कानूनी मामलों में चतुराई और सतर्कता से काम लें।
तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : तुला राशिवालों के लिए दिसंबर का महीन उत्तम समय लेकर आ रहा है। हालांकि कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर ही लें। मन को सकारात्मक चीजों की ओर लगाएं, कामयाबी मिलेगी। करियर में सफलता के योग बनेंगे। लेकिन इस दौरान प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ न करें। क्योंकि लव में निराशा मिल सकती है। बेरोजगारों के लिए यह महीना परेशानियों वाला हो सकता है तो छात्रों के लिए ज्यादा मेहनत कराने वाला साबित होगा।
वृश्चिक (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर का महीना अनुकूल साबित होगा। कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके सतत प्रयास से सफलता मिलेगी। बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस राशि वाले हनुमानजी की पूजा कर बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे): इस राशि में शनि की ढैय्या चल रही है जिससे मानसिक तनाव और बिजनेस में हानि देखने को मिल सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से विवाद से बचें। अपने से सीनियर व अनुभवी से सलाह लेकर कार्य शुरू करने पर सफलता मिल सकती है। इस माह धनु राशिवालों विरोधी सक्रिय रहेंगे जिससे कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
मकर (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : मकर वालों के लिए दिसंबर का महीना कोई शुभ समाचा देने वाला होगा। आपको सही समय की पहचान करनी होगी और फिर आगे बढ़ना होगा। इस माह के बाद धन, नगदी की कमी नहीं रहेगी।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द): इस राशिवालों के लिए यह दिसंबर का महीना शुभ अवसर लेकर आने वाला है। अटके काम बनेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। चारो ओर सफलता का महौल रहेगा। इसके साथ ही सावधान रखने की भी जरूरत है। जल्दबाजी ना करें। किसी भी चीज पर हद से ज्यादा प्रयास न करें।
मीन (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि): दिसंबर में मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा जिससे घरेलू समृद्धि का योग बनेगा। अच्छे लोगों का संसर्ग प्राप्त होगा। जातक को अपने क्रोध एवं जल्दबाजी के कार्यों से बचने चाहिए नहीं तो हानि हो सकती है। बड़ों की सेवा जातक के लिए हितकर साबित हो सकती है और कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी।


Next Story