धर्म-अध्यात्म

घर में इस दिशा में ही होना चाहिए मनी प्लांट

Tara Tandi
28 July 2023 9:20 AM GMT
घर में इस दिशा में ही होना चाहिए मनी प्लांट
x
वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बेहद ही शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता हैं इन्हीं में से एक पौधा मनी प्लांट का हैं जिसे आपने अक्सर ही घरों में लगा हुआ देखा होगा। माना जाता हैं कि इस पौधे को घर की अगर सही दिशा व स्थान पर लगा दिया जाए और सही तरह से देखभाल की जाए तो सुख समृद्धि और सकारात्मकता का घर में संचार होने लगता हैं साथ ही साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मनी प्लांट से जुड़े नियमों से अवगत करा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
मनी प्लांट से जुड़े वास्तु नियम—
अधिकतर लोग अपने घर के प्रवेश द्वार पर मनी प्लांट लगा देते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता हैं। कहते हैं कि अगर प्रवेश द्वार पर मनी प्लांट लगा हो तो यह सबकी नजरों में आता हैं। जिसके कारण ये बुरी नजरों से शीघ्र प्रभावित हो जाता हैं।
वास्तु अनुसार मनी प्लांट को आप अपने घर में ही लगाएं। इसके लिए घर की सुरक्षित और छुपे हुए स्थान का चुनाव करना बेहतर होता हैं। इसके अलावा मनी प्लांट को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में अगर मनी प्लांट लगा होता हैं तो घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर डालता हैं।
वास्तु अनुसार मनी प्लांट को हमेशा ही घर की सही दिशा में रखना चाहिए। वास्तु कहता हैं कि आप मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में लगा सकते हैं इस दिशा को मनी प्लांट के लिए बेहद शुभ माना जाता हैं। माना जाता हैं कि अगर इस दिशा में यह पौधा लगाया जाए तो सकारात्मकता का चारों ओर संचार होता हैं और आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से लाभ भी मिलता हैं।
Next Story