धर्म-अध्यात्म

Money Plant: घर में न लगाएं चुराया हुआ मनी प्लांट, होगी आर्थिक तंगी

Tara Tandi
4 Jan 2025 7:24 PM IST
Money Plant: घर में न लगाएं चुराया हुआ मनी प्लांट, होगी आर्थिक तंगी
x
Money Plant ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु अनुसार घर में मनी प्लांट को अगर सही दिशा व स्थान पर लगाया जाए
तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और सुख समृद्धि व धन की वर्षा करती है लेकिन भूलकर भी घर में चुराया हुआ मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि चुराया मनी प्लांट क्यों नहीं घर में
लगाना चाहिए।
यहां लगाएं मनी प्लांट—
अधिकतर लोग मनी प्लांट को कहीं पर भी लगा देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्योतिष और वास्तु अनुसार ऐसा करना अनुचित माना गया है। अगर आप इस पौधे की चमत्कारिक शक्तियों काल लाभ पाना चाहते हैं तो इसे सही दिशा में लगाना ही उचित होगा। वासतु अनुसार मनी प्लांट को लगाने की सबसे उचित दिशा दक्षिण पूर्व की दिशा मानी जाती है। इस दिशा को अग्निकोण कहा जाता है और यह बहुत शुभ होती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और लक्ष्मी जी की अपार कृपा प्राप्त होती है।
लेकिन भूलकर भी घर में चुराया हुआ मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता प्रभावित होती है और कष्ट भी उठाने पड़ सकते हैं। मनी प्लांट को कभी भी सीधा धूप में नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से वह सूख सकता है। इसके अलावा हर चार महीने में मनी प्लांट की मिट्टी की गुड़ाई करनी चाहिए उसमें खाद डालना चाहिए। इससे पौधा हरा भरा बना रहता है।
Next Story