- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इन राशि के लोगों पर...
धर्म-अध्यात्म
इन राशि के लोगों पर रहती है धन कुबेर की असीम कृपा
Ritisha Jaiswal
28 May 2022 12:34 PM GMT

x
हिंदू धर्म में कुबेर भगवान धन के राजा माना जाते हैं, तभी तो हर मांगलिक और धार्मिक कार्य में इनकी पूजा की जाती है।
हिंदू धर्म में कुबेर भगवान धन के राजा माना जाते हैं, तभी तो हर मांगलिक और धार्मिक कार्य में इनकी पूजा की जाती है। कहते हैं जिन लोगों पर कुबेर देवता की कृपा बरसती है उनके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर धन के देवता की विशेष कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि इन इन राशियों के लोग जिस काम में हाथ डालते हैं वहां उन्हे सफलता ही मिलती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
कर्क राशि: सबसे पहले बात करते हैं कर्क राशि की। इस राशि के लोग दिमाग से तो तेज हाते ही हैं, साथ ही वह जिस काम को करने की ठान लें उसे पूरा करके ही मानते हैं। साथ ही इस राशि के लोग पैसा कमाने में भी काफी आगे रहते हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोगों पर भी धन के देवता की विशेष कृपा बन रहती है। वह जिस काम को पकड़ लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
सिंह राशि: इस राशि के लोग भी किस्मत के मामले में ओरौं से काफी आगे रहते हैं। ये कड़ी मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं।इन पर धन के देवता कुबेर हमेशा मेहरबान रहते हैं
मेष राशि: इस राशि के लोग मेहनत के दम पर किसी भी चीज में सफलता हासिल कर सकते हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है।

Ritisha Jaiswal
Next Story