धर्म-अध्यात्म

शरीर में मौजूद तिल देता हैं कई संकेत, जानें इसके शुभ-अशुभ होने के बारे में

Kiran
19 Jun 2023 2:21 PM GMT
शरीर में मौजूद तिल देता हैं कई संकेत, जानें इसके शुभ-अशुभ होने के बारे में
x
हस्तरेखा ज्योतिष के द्वारा व्यक्ति के अच्छे-बुरे समय के बारे में जाना जा सकता हैं। वहीँ कई संकेत ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव के साथ उनके शुभ-अशुभ के बारे में भी बताते हैं। ऐसे ही कुछ संकेत देते है शरीर पर स्थित तिल जो आपके शुभ-अशुभ के बारे में बताते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शरीर पर स्थित विभिन्न तिल के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
- जिस व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय होते हैं। तिल अगर नाभि के बायीं ओर हो तो व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है। जिनके नाभि के नीच तिल का निशान होता है उन्हें यौन रोग की संभावना रहती है।
- जिन लोगों के कंठ पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं।
- जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
- जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।
- हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।
- जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
- हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली के अंदर तिल का होना शुभ है।
- जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।
- हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि हथेली पर अंगूठे के नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। जिनकी हथेली में यहां पर तिल होता है वह जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं।
- हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है।
- हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।
Next Story