धर्म-अध्यात्म

मोक्षदा एकादशी आज, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त

Subhi
8 Dec 2022 4:12 AM GMT
मोक्षदा एकादशी आज, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त
x

हिन्दू पंचाग के अनुसार मार्गशीर्ष(अगहन)माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। द्वापर युग में योगेश्वर श्री कृष्ण ने इस दिन अर्जुन को मनुष्य का जीवन सार्थक बनाने वाली गीता का उपदेश दिया था। गीता जैसे महान ग्रंथ का प्रादुर्भाव होने के कारण इस दिन को गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के मुख से प्रकट हुई गीता को सभी वेदों और उपनिषदों का सार कहा जाता है। इस दिन को गीता जयंती भी कहा जाता है,इसलिए इस एकादशी का महत्व हजारों गुना ज्यादा होता है। गीता का ज्ञान हमें दुःख,क्रोध,लोभ व अज्ञानता के दलदल से बाहर निकालने के लिए प्रेरित करता है। सत्य,दया,प्रेमऔर सत्कर्म को अपने जीवन में धारण करने वाला प्राणी ही मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। इस साल यह एकादशी 3 दिसंबर,शनिवार को मनाई जा रही है। शास्त्रों में गीता को भगवान श्री कृष्ण का 'ग्रंथावतार'कहा जाता है।


Next Story