- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mesh Rashifal 2022:...
Mesh Rashifal 2022: जानिए मेष राशि वालों के लिए व्यापार, करियर और धन के मामले में कैसा रहेगा साल 2022

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मेष राशिफल वार्षिक राशिफल 2022 की ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशिफल साल के पहले महीने यानी 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर आर्थिक नजरिए से सकारात्मक फल देने वाला वर्ष रहेगा। कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी। मेष राशि के जातकों के जीवन में शुभ फल की प्राप्ति के संकेत दिखाई दे रहा है। वहीं 13 अप्रैल 2022 को देवगुरु बृहस्पति का गोचर स्वयं की राशि यानी मीन राशि में होने से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम और सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु का प्रभाव मेष राशि के जातकों के जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। साल 2021 में न्याय और कर्म फलदाता शनि का भी राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को होगा। शनिदेव साल 2022 में ज्यादातर समय आपके दशवें भाव में रहेंगे। शनि के आपकी राशि से 10वें भाव में रहने के कारण आपको जीवन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।





