धर्म-अध्यात्म

इन 5 राशियों पर होगी बुध देव की कृपा

Bhumika Sahu
27 Dec 2021 7:00 AM GMT
इन 5 राशियों पर होगी बुध देव की कृपा
x
पौष कृष्ण पक्ष नवमी 28 दिसम्बर 2021 दिन मंगलवार की रात 8:30 बजे से 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को रात में 10:10 बजे तक मकर राशि में रहेंगे ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पौष कृष्ण पक्ष नवमी 28 दिसम्बर 2021 दिन मंगलवार की रात 8:30 बजे से 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को रात में 10:10 बजे तक मकर राशि में रहेंगे ।

इस दौरान 13 जनवरी दिन गुरुवार को मकर राशि मे ही वक्री होंगे। 3 फरवरी गुरुवार को मकर राशि में मार्गी होंगे तथा 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को रात में 10:10 बजे तक मकर राशि में रहेंगे।
हरे भरे प्राकृतिक वस्तुओं का कारक ग्रह, मैनेजमेंट, बुद्धि, विवेक, समझ ,के कारक ग्रह। बुध ग्रह कन्या एवं तुला राशि के स्वामी हैं। वृष लग्न में राजयोग कारक है। मीन राशि में नीचत्व को प्राप्त करते हैं।
28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
भारत पर प्रभाव :-स्वतंत्र भारत की कुण्डली वृष लग्न एवं कर्क राशि की है। ऐसे में धन,कुटुम्भ और बुद्धि विवेक के कारक होकर परम शुभदायक हो जाते है। व्यापार, उद्योग, औषधि उद्योग ,धन वृद्धि के लिए के यह गोचरीय परिवर्तन लाभदायक है। आम जन मानस के लिए समय अनुकूल है। राष्ट्र की जनता सुख की अनुभूति करेगी।
बौद्धिक क्षेत्र से ज़ुड़े लोगों को लाभ होगा। नया व्यापारिक संबंध या योजनाओं को आरंभ करना शुभ रहेगा। रोजगार के लिए नई योजनाओं के आरम्भ के लिए समय ठीक है। सरकार द्वारा आमजन मानस को नई सौगात सम्भव। पत्रकारिता की दृष्टि से भी समय अनुकूलप्रद है। पत्रकार बन्धु अपना कार्य बहुत अच्छा करेंगे। बड़े स्तर के किसी व्यापारी की अचानक क्षति संभव। पत्रकारिता जगत, बौद्धिक जगत से कुछ नकारात्मक घटनाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभव। जानिए सभी राशियों पर इसका प्रभाव
मेष :- पराक्रम एवं रोग के कारक होकर अष्टम भाव में।
*परिश्रम में अवरोध कम होगा
*भाई बहनों मित्रो को लेकर तनाव
*अचानक स्वास्थ्य के कारण कार्यो में अवरोध
*पराक्रम में वृद्धि,
*सीने की तकलीफ
*माता के स्वास्थ्य में कमी सम्भव
उपाय :- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलावे ।
वृष :- धनेश एवं पंचमेश होकर भाग्य भाव में।
* पराक्रम में वृद्धि, भाग्य में वृद्धि
*बौधिकता, बौधिक क्षमता में वृद्धि
*पिता के वर्चस्व, पिता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि
*धनागम के नए स्रोत में वृद्धि
*घर, परिवार में नया कार्य सम्भव
*अध्ययन- अध्यापन में रुचि,
उपाय :- पन्ना रत्न धारण करना शुभफल दायक होगा।
मिथुन :- लग्नेश एवं सुखेश होकर अष्टम भाव में।
*मनोबल एवं स्वास्थ्य के कारण तनाव
*धनागम के नए आसार बनेंगे
*वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ
*पारिवारिक वृद्धि की स्थिति ठीक रहेगी
*गृह ,वाहन एवं सुख के साधनों पर खर्च
*माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव
उपाय :- पन्ना धारण करना लाभदायक होगा।
कर्क :- व्ययेश एवं पराक्रमेश होकर सप्तम भाव में।
*साझेदारी को लेकर सामान्य तनाव सम्भव
*व्यापारिक गतिविधियों पर खर्च वृद्धि सम्भव
*दाम्पत्य एवं प्रेम संबंध में विवाद या तनाव
*सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि सम्भव
*मानसिक चिंता में वृद्धि हो सकती है
*कलात्मक प्रकृति एवं रुचि में वृद्धि
उपाय :- हरा मूंग या उड़द गाय को खिलाते रहे या मंदिर में दान करते रहे।
सिंह :- आयेश- धनेश होकर षष्ठ भाव में।
*अचानक यात्रा खर्च में वृद्धि
*आन्तरिक शत्रुओं से रहे सतर्क
*आय एवं धनागम के लिए समय थोड़ा अवरोधक
*वाणी व्यवसाय, व्यापार से जुड़े लोगों को तनाव
*पारिवारिक तनाव एवं खर्च वृद्धि
*स्किन एलर्जी की समस्या में वृद्धि
उपाय :- गणेश जी की आराधना लाभदायक होगा।
कन्या :- राज्येश एवं लग्नेश होकर पंचम भाव में।
*अध्ययन अध्यापन से जुड़े लोगों को लाभ
*बौधिक क्षमता में वृद्धि
*मनोबल, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व में वृद्धि
*आय एवं लाभ के साधनों में वृद्धि
*संतान एवं पिता के पक्ष से सुसमाचार
*बौधिकता व कार्य क्षमता के बल पर सम्मान वृद्धि
उपाय :- पन्ना रत्न धारण करना लाभ दायक होगा।
तुला :- भाग्येश एवं व्ययेश होकर सुख भाव में।
*सुख एवं सुख के साधनों में वृद्धि
*माता के सुख सानिध्य में वृद्धि
*जमीन जायदाद एवं अचल संपत्ति को लेकर खर्च
*व्यक्तित्व, कार्य क्षमता में वृद्धि
*कलात्मक क्षमता में वृद्धि संभव
*नयी योजनाओं के शुरुआत के लिए समय ठीक
उपाय :- श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाते रहे बुधवार को।
वृश्चिक:- अष्टमेश एवं आयेश होकर पराक्रम भाव में।
*पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि
*कार्यो में भाग्य का साथ मिलेगा
*व्यापारिक योजनाओं एवं कार्यो में वृद्धि
*भाई बंधुओं मित्रों के सहयोग सानिध्य में वृद्धि
*अचानक स्वास्थ्य में तनाव के कारण अवरोध
*पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव
उपाय :- बुधवार के दिन श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाते रहे।
धनु :- सप्तमेश एवं राज्येश होकर धन भाव में।
*धनागम के स्रोतों में वृद्धि संभव
*वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ
*प्रेम संबंधों एवं दाम्पत्य जीवन मे मधुरता
*पारिवारिक वृद्धि, परिवार में नया कार्य सम्भव
*पेट व पेशाब संबंधित समस्या में वृद्धि सम्भव
*नए साझेदारी से भी आर्थिक लाभ की संभावना
उपाय :- भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाते रहे।
मकर :- रोगेश एवं भाग्येश होकर लग्न भाव में।
*मानसिक संघर्ष एवं चिन्ता में वृद्धि
*मनोबल, व्यक्तित्व एवं भाग्य में वृद्धि
*प्रेम संबंधों एवं जीवन साथी के सुख में वृद्धि
*नयी व्यापारिक साझेदारी में वृद्धि संभव
*आन्तरिक रोग एवं शत्रुओं में वृद्धि की संभावना
*कलात्मक प्रकृति एवं कलात्मकता में वृद्धि
उपाय :- हरा वस्त्र बुधवार को धारण करना लाभदायक होगा।
कुम्भ :- पंचमेश एवं अष्टमेश होकर व्यय भाव में।
*अचानक विदेशी या स्वदेशी यात्रा खर्च में वृद्धि
*आन्तरिक शत्रुओं से सतर्कता बरतें
*संतान के लिए समय थोड़ा अवरोधक
*कार्य स्थल, व्यापार से जुड़े लोगों को तनाव
*पारिवारिक तनाव एवं खर्च वृद्धि
*स्किन एलर्जी की समस्या में वृद्धि
*अध्ययन एवं डिग्री पर खर्च संभव
उपाय :- मूल कुंडली के अनुसार बुध का उपाय करें।
मीन :- सुखेश एवं सप्तमेश होकर लाभ भाव में।
*अध्ययन अध्यापन से जुड़े लोगों को लाभ
*बौधिक क्षमता एवं विस्तार में वृद्धि
*प्रेम संबंध एवं दाम्पत्य सुख में वृद्धि एवं लाभ
*आय एवं लाभ के साधनों में वृद्धि
*संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता की स्थिति
*बौधिकता व कार्य क्षमता के बल पर सम्मान वृद्धि
*नयी साझेदारी से लाभ में वृद्धि की संभावना
उपाय :- जीवनसाथी एवं प्रेम संबंधों को लेकर गलत फहमी न पालें।


Next Story