धर्म-अध्यात्म

जुलाई महीने में बुधदेव तीन बार बदलेंगे राशि, जानें किन राशियों की रहेगी मौज

Subhi
5 July 2022 2:40 AM GMT
जुलाई महीने में बुधदेव तीन बार बदलेंगे राशि, जानें किन राशियों की रहेगी मौज
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई महीने में पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। जिसमें बुध राशि परिवर्तन को बेहद अहम माना जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। बुध ग्रह की जन्मकुंडली में शुभ स्थिति होने पर जातक को तरक्की व सफलता प्राप्त होती है। जुलाई महीने में बुध ग्रह तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे।

बुध गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों पर बुध राशि परिवर्तन का शुभ व कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें किन राशि वालों को होगा बुध राशि परिवर्तन का लाभ-

10 जुलाई से इन राशि वालों पर होने वाली है भगवान विष्णु की कृपा, शुभ लाभ के जानें उपाय

कब होगा बुध राशि परिवर्तन जुलाई 2022-

बुधदेव जुलाई में पहला राशि परिवर्तन 2 जुलाई को सुबह 09 बजकर 52 मिनट पर कर चुके हैं। इस समय बुध मिथुन राशि में विराजमान हैं। जुलाई माह में दूसरा राशि परिवर्तन 17 जुलाई को होगा। 17 जुलाई को सुबह 12 बजकर 01 मिनट पर होगा। 17 जुलाई बुध कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद बुध 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

Next Story