धर्म-अध्यात्म

मकर राशि में बुध हो रहे हैं अस्त, जानिए इसका अन्य राशियों पर प्रभाव

Subhi
19 Jan 2022 1:58 AM GMT
मकर राशि में बुध हो रहे हैं अस्त, जानिए इसका अन्य राशियों पर प्रभाव
x
ग्रहों का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व होता है। यही कारण है कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले ज्योतिष की सलाह ली जाती है। दरअसल, 17 जनवरी 2022 को शाम के 7 बजकर 07 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

ग्रहों का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व होता है। यही कारण है कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले ज्योतिष की सलाह ली जाती है। दरअसल, 17 जनवरी 2022 को शाम के 7 बजकर 07 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध ग्रह 29 जनवरी 2022 को मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह का गोचर एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। ऐसे में हर राशि पर किसी न किसी तरह का प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है बुध ग्रह का मकर राशि में अस्त होने का अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है....

1-मेष-

मेष ग्रहों की पहली राशि है। इस राशि के लोग इस दौरान सभी सावधानी बरतते हुए खुद का बचाव जरूर करें।

2-वृष -

वृष राशि के लोगों में बुध नवम भाव में अस्त होगा। इस दौरान छात्रों को कोई भी नया कार्य करने के पहले सोच-समझ कर निर्णय ही कोई निर्णय लेना होगा।

3-मिथुन -

इस राशि के लोगों में बुध ग्रह अष्टम भाव में अस्त होगा। ऐसे में व्यक्ति को अपना और अपनी माता की सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा।

4-कर्क –

किसी भी तरह की पार्टनरशिप के लिए ये समय प्रतिकूल परिणाम देने के योग बना रही है। इसलिए अभी ऐसा कुछ भी करने से बचें और यदि ऐसा करना बहुत ज़रूरी हो तो किसी भी कार्य को करने से पहले को उसकी सही जांच जरूर करें।

5-सिंह -

इस दौरान सिंह राशि को लोगों को कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस समय किसी भी कागजी करवाई को करने से जितना हो सके बचें।

6- कन्या -

यदि कन्या राशि के लोग इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो अभी ऐसा कुछ भी करने से बचें। क्योंकि इस समय कुछ निर्णय आपके लिए विपरीत परिस्थिति उत्पन्न करते हुए आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।

7- तुला -

तुला राशि के लोग अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा आपके वाहन में कुछ अतिरिक्त खराबी आने के कारण भी आपको अपने धन का एक भाग उसपर खर्च करना होगा।

8- वृश्चिक -

यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो वो किसी कारणवश अचानक रद्द हो सकती है। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में भी किसी अपने से बहस करने से ब।

9- धनु -

यदि आप किसी धन लाभ की उम्मीद कर रहे थे तो इसमें भी अभी आपको देरी हो सकती है। वहीं जो लोग नया व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें अभी अपनी योजनाओं को टालना होगा।

10- मकर –

आपकी राशि के लग्न भाव में बुध अस्त हो रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी और अपने पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

11- कुंभ -

बुध कुंभ राशि के बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस दौरान आपको करियर संबंधी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

12-मीन -

इस राशि के एकादश भाव में बुध अस्त होगा। इसलिए इस दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो निवेश से जुड़े फैसलें सोच समझकर ही लें।


Next Story