धर्म-अध्यात्म

3 जून से वृषभ राशि में बुध होने जा रहे मार्गी, खुल जाएगी इन राशियों की किस्मत

Tulsi Rao
30 May 2022 2:29 PM GMT
3 जून से वृषभ राशि में बुध होने जा रहे मार्गी, खुल जाएगी इन राशियों की किस्मत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन या अपनी स्थिति में परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध ग्रह 10 मई से वक्री अवस्था में चल रहे थे और अब वह 3 जून को वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध ग्रह का संबंध व्यापार, बुद्धि व अर्थव्यवस्था आदि से माना गया है। इसलिए बुध के मार्गी होने का प्रभाव कुछ राशि वालों पर शुभ पड़ेगा। जानें बुध राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष- आपकी कुडंली से बुधदेव दूसरे भाव में मार्गी होंगे। जिसे धन व वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बुध आपकी राशि के तीसरे व छठवें भाव के स्वामी हैं। इस समय आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।
कन्या- आपकी राशि से बुधदेव नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य व विदेश स्थान कहा गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में यात्रा का योग बनेगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है।
सिंह- बुधदेव आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कर्मक्षेत्र व नौकरी का बाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।


Next Story