- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mauni Amavasya: मौनी...
धर्म-अध्यात्म
Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा
Sarita
28 Jan 2025 10:11 AM IST

x
Mauni Amavasya: महाकुंभ के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रयागराज की सड़कें खचाखच भरी हैं। मेला प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि बुधवार को मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ लोग संगम में स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या पर स्नान-ध्यान का क्रम रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा, हालांकि महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालु पहले से ही दिन-रात स्नान कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एंबुलेंस और पुलिस वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया गया है। मौनी अमावस्या के दिन शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
मौनी अमावस्या के दिन भोर से ही 13 अखाड़ों के साधु-संतों के स्नान का क्रम शुरू हो जाएगा, जो देर दोपहर तक जारी रहेगा। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए हर श्रद्धालु उत्सुक है। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले 17 दिनों में 15 करोड़ से अधिक लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।
TagsMauni Amavasyaमौनी अमावस्यास्नान पर्वश्रद्धालुओंसैलाबMauni Amavasyabathing festivaldevoteesfloodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





