धर्म-अध्यात्म

मत्स्य जयंती आज, जानें विष्णु पूजा का शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
11 April 2024 10:58 AM GMT
मत्स्य जयंती आज, जानें विष्णु पूजा का शुभ मुहूर्त
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन मत्स्य जयंती को बेहद ही खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार को समर्पित है इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मत्स्य जयंती का पर्व मनाया जाता है।
इस बार यह पर्व आज यानी 11 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करते हैं साथ ही उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था जिसे मत्स्य जयंती के तौर पर मनाया जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मत्स्य जयंती से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मत्स्य जयंती का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार मत्स्य जयंती आज यानी 11 अप्रैल को मनाई जा रही है चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 10 अप्रैल को संध्याकाल 5 बजकर 33 मिनट पर हो रही है और समापन अगले दिन यानी आज 11 अप्रैल को को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर हो जाएगी। ऐसे में मत्स्य जयंती का पर्व आज यानी 11 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मत्स्य जयंती मनाई जाती है इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य रूप की पूजा अर्चना का विधान होता है माना जाता है कि पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों को संकट से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था।
Next Story