धर्म-अध्यात्म

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए है शुभ

Ritisha Jaiswal
4 Jan 2022 4:17 PM GMT
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए है शुभ
x
भारतीय ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की गति और स्थित का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन इस माह में होने वाला है

भारतीय ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की गति और स्थित का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन इस माह में होने वाला है। ये वर्ष 2022 में होने वाला पहला राशि परिवर्तन है, इसका प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अभी मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में है, जो कि 16 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेगा। मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन अन्य राशियों और उनके जातकों के लिए अलग-अलग प्रभाव उत्पन्न कर रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। आइए जानते हैं इन राशियों और उन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में....

1-मेष राशि –
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का ये राशि परिवर्तन शुभ समाचार ले कर आ रहा है। मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर धन लाभ, पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की संभावना है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, संतान की ओर की से भी शुभ समाचार मिलेगा।
2- मिथुन राशि -
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर मंगलकारी है। इस राशि के जातकों को मंगल ग्रह आर्थिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से लाभदायक रहेगा। मिथुन राशि के जातकों की आय में वृद्धि तथा व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
3- सिंह राशि -
सिंह राशि के जातकों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन आर्थिक तौर पर विशेष लाभकारी है। सिंह राशि के लोगों के लिए व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। धन निवेश के लिए भी ये शुभ अवसर है।
4-कन्या राशि –
मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को लिए भी शुभ है। मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए जहां एक ओर धन लाभ का समाचार ले कर आ रहा है, इसके साथ ही पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन निवेश और संपत्ति की खरीद में लाभ होगा।
5- मीन राशि -
मंगल का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ और लाभदायक है। इस राशि के जातकों को इस काल में उन्नति और तरक्की का समाचार मिलेगा। सही दिशा में किए गए प्रयास जरूर सफल होगें। आपकी मान,प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।


Next Story