धर्म-अध्यात्म

मंगल करेंगे अपनी स्वराशि में प्रवेश, जानिए वो कौन सी हैं राशियां

Tara Tandi
14 Jun 2022 5:22 AM GMT
मंगल करेंगे अपनी स्वराशि में प्रवेश, जानिए वो कौन सी हैं राशियां
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह का प्रभाव भूमि, युद्ध, साहस और पराक्रम से होता है। मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। मेष राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह आगजनी और तनाव का कारण बनते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है कुछ पर शुभ तो कुछ पर अशुभ और कुछ के ऊपर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह 27 जून को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं…

मेष राशि
मंगल ग्रह मेष राशि के लग्न भाव के स्वामी होने के साथ अष्टम भाव के भी स्वामी है। अब इस गोचर के दौरान मंगल आपकी ही राशि यानी आपके प्रथम भाव में विराजमान होगा। इस समय मंगल देव की अपार कृपा से आप अपने कार्यस्थल पर हर कार्य को एक नई ऊर्जा के साथ करते नजर आएंगे। इससे आपको अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा। खासकर वे लोग जो साझेदारी से जुड़ा व्यापार करते हैं, यह गोचर बहुत ही शुभ फल देने की संभावना दिखा रहा है। इस समय कार्यस्थल पर हर कोई आपके काम की सराहना करेगा और परिणाम स्वरूप आपको पूरी सफलता मिलेगी। इस दौरान कई जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। लेकिन इसके लिए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर खुद को केंद्रित रखते हुए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी।
मिथुन राशि
मंगल ग्रह मिथुन राशि के जातकों के ग्यारहवें और छठे भाव का स्वामी है। अब इस गोचर के दौरान वे आपकी राशि से एकादश भाव में ही गोचर करेंगे। मंगल का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी आय में पर्याप्त वृद्धि की संभावना पैदा करेगा। इस दौरान आपको किसी प्रकार का अच्छा लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।यदि कोई रुका हुआ धन है, तो वह आपको इस गोचर की अवधि के दौरान वापस मिल जाएगा। वहीं कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे और इससे आपकी वृद्धि और विकास भी होगा।
कर्क राशि
मंगल ग्रह कर्क राशि के पंचम और दशम भाव का स्वामी है। और अब इस गोचर काल में मंगल ग्रह आपके दसवें भाव में ही रहेगा। कुंडली के पंचम भाव से हमें बुद्धि, सोचने की क्षमता, कलात्मकता, संतान, प्रेम संबंध और शिक्षा की जानकारी मिलती है। ऐसे में मंगल का दशम भाव में गोचर कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता दिलाने वाला है। इससे उनकी सैलरी तो बढ़ेगी ही साथ ही प्रमोशन के चांस भी बढ़ेंगे। साथ ही आपका कोई बड़ा काम भी कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी की मदद से पूरा होगा। बॉस और अधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत की बहुत सराहना की जाएगी। वहीं प्रेम में पड़ने वाले लोग इस गोचर के दौरान अपने रिश्ते को और मजबूत करते हुए दिखाई देंगे। क्योंकि एक दूसरे के प्रति उनका प्यार और रोमांस अपने चरम पर होगा।
सिंह राशि
मंगल ग्रह सिंह राशि के नवम भाव और चतुर्थ भाव का स्वामी है। इस वजह से यह योगकारक ग्रह है। मंगल का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा और इस गोचर के दौरान मंगल आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। यह गोचर आपको कार्यस्थल पर अपार सफलता दिलाएगा, चाहे आप नौकरी करें या व्यवसाय। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में भी पिता का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। साथ ही भाई-बहनों का भी सहयोग मिलने से आप किसी समस्या से निकलने में सफल रहेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं या कोई निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा साबित होगा। आय में वृद्धि से आपको सुख की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों के लिए यह गोचर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बनेगा।
Next Story