धर्म-अध्यात्म

मंगल ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

Tara Tandi
17 July 2021 6:24 AM GMT
मंगल ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ेगी   परेशानियां
x
अब 20 जुलाई, 2021 को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

16 जुलाई, 2021 को सूर्य ने और 17 जुलाई 2021 को शुक्र ने राशि परिवर्तन कर लिया है। अब 20 जुलाई, 2021 को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल 6 सितंबर तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। मंगल को ज्योतिष में विशेष स्थान दिया जाता है। मंगल सभी ग्रहों के सेनापति हैं। मंगल के शुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है, वहीं मंगल के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इन राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सावधान रहना होगा...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से सावधान रहने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

कर्क राशि

मंगल के सिंह राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों को विशेष सावधान रहना होगा।

वाद- विवाद से दूर रहें।

क्रोध न करें।

गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।

धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

इस समय धैर्य से काम लें।

आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।

पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Next Story