- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शक्ति के कारक और...
धर्म-अध्यात्म
शक्ति के कारक और ग्रहों के सेनापति मंगल आज धनु से मकर राशि में किया प्रवेश
Ritisha Jaiswal
26 Feb 2022 10:09 PM IST

x
शक्ति के कारक और ग्रहों के सेनापति मंगल आज धनु से मकर राशि में पहुंच गए हैं।
शक्ति के कारक और ग्रहों के सेनापति मंगल आज धनु से मकर राशि में पहुंच गए हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन 26 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर पूरा हो गया। चूंकि मंगल अपनी उच्च की राशि मकर में आए हैं इससे जिन लोगों की कुंडली में मंगल उच्च होंगे उनके लिए आने वाला एक माह का समय सफलता व तरक्की दिलाने वाला होगा। इसके साथ ही तीन राशियों सिंह, वृश्चिक और मीन राशिवालों के लिए भी अपार सफलता व धन लाभ के योग बने रहेंगे। हालांकि अगले एक महीने तक बाकी 9 राशियों के जातकों को थोड़ी संभलकर रहना होगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान बुध, मंगल और शनि की युति जहां कई तरह के संकट खड़े करेगी, वहीं इस दौरान जन्म लेने वालों बच्चों को पंच महापुरुष के अंतर्गत मंगल से बनने वाला रूचक और शनि से बनने वाला शश महापुरुष योग भी प्राप्त होगा। अग्नि तत्त्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवनशक्ति प्रदान करते हैं। मंगल के उपाय अपने किसी ज्योतिषी के सलाह के आधार पर अपना सकते हैं।
इन 3 राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के योग:
1- सिंह राशि : मंगल के राशि परिवर्तन से शत्रुओं का नाश होगा। वाद-विवाद में जीत। सभी प्रकार के प्रयासों में सफलता। धन मिलेगा। ऐसा योग अगले एक महीने तक बना रहेगा।
2- वृश्चिक राशि : मंगल के राशि परिवर्तन से अगले एक माह तक वृश्चिक राशिवालों को लगातार सफलता मिलती रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यानी धन लाभ का लगातार योग रहेगा।
3-मीन राशि : 26 फरवरी को हुए मंगल के राशि परिवर्तन से मीन राशिवालों को अचानक धन प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न होगा। उच्च शिक्षा में लाभ। संपत्ति खरीद सकते हैं। पुरस्कार मिल सकता है। इस दौरान आपके लिए मान- सम्मान और चारो ओर सफलता के योग रहेंगे।
संभलकर चलें इन 9 राशियों के जातक:
मेष राशि : कार्यों में असफलता से तनाव। मेहनत बेकार जाएगी। अधिकारी नाराज होंगे।
वृष राशि : संपत्ति को लेकर विवाद। अनिद्रा से शरीर में कमजोरी। पराजय का डर रहेगा। धन का नाश हो सकता है।
मिथुन राशि : दुर्घटना की आशंका। बुखार तंग करेगा। फिजूल के कार्यों में धन का नाश।
कर्क राशि : स्त्रियों, साझेदारों से कलह-क्लेष। आंखों में रोग हो सकता है। पेट में तकलीफ।
कन्या राशि : संतान की परेशानियों से तनाव। नौकरी छूटने का भय। मित्रों-बंधुओं से उग्र व्यवहार के कारण परेशानी।
तुला राशि : अनावश्यक भय रहेगा। नौकरी छूटने का भय। पेट की बीमारी आदि।
धनु राशि : कठोर वाणी से विवाद हो सकता है। धन-हानि की आशंका। मानसिक भ्रम।
मकर राशि : रक्त या अग्नि सम्बंधी बीमारी की आशंका। वाहन चोट से बचें। अनावश्यक जिद से काम खराब होंगे।
कुंभ राशि : कार्ययोजना में बाधा आने की आशंका। मेहनत ज्यादा, फल कम। स्वभाव में अनावश्यक गर्मी से घर और परिवार में तनाव रहेगा।
Next Story





