धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों की 2022 में तय हो सकती है शादी

Bhumika Sahu
23 Dec 2021 4:39 AM GMT
इन राशि वालों की 2022 में तय हो सकती है शादी
x
गुरु और शुक्र के सप्तम भाव में होने पर विवाह के योग बनते हैं। जानिए 2022 में किन राशि वालों की तय हो सकती है शादी-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 2022 में अब कुछ दिन ही बाकी है। नए साल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में नए साल में कुछ राशि वालों विवाह के प्रबल योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह समय पर होने के लिए कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह का शुभ भाव में होना जरूरी है। गुरु और शुक्र के सप्तम भाव में होने पर विवाह के योग बनते हैं। जानिए 2022 में किन राशि वालों की तय हो सकती है शादी-

1. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए धन व पार्टनर के मामले में 2022 शानदार रहने वाला है। जब शुक्र व शनि का विवाह भाव में गोचर होगा, तब विवाह के योग बनेंगे। 7 अगस्त 2022 को शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे। सितंबर और अक्टूबर महीने में विवाह योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह करने की चाह रखते हैं तो यह साल आपके लिए अच्छा साबित होगा।
2. सिंह- नए साल में सिंह राशि के लोगों के लिए विवाह के प्रबल योग बनेंगे। इस राशि वालों के जीवन में 2022 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शुक्र 31 अगस्त 2022 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। अप्रैल से सितंबर तक इस राशि में ही रहेंगे। इस दौरान आपकी शादी तय हो सकती है। शुक्र और गुरु के सप्तम और पंचम भाव में गोचर करने पर विवाह योग बनता है।
3. कन्या- कन्या राशि वालों को नए साल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए साल की शुरुआत के चार महीने में आपको जीवनसाथी मिल सकता है। शुक्र का गोचर कन्या राशि में 24 सितंबर को होगा। इस दौरान विवाह के प्रबल योग बनेंगे।
4.वृश्चिक- इस राशि के लोगों को नए साल की शुरुआत में पार्टनर खोजने में संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि जुलाई के बाद चीजें आपके पक्ष में होंगी। नवंबर में शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। इस दौरान आपका विवाह तय हो सकता है।
5. मीन- मीन राशि वालों के जीवन में 2022 खुशियां लेकर आएगा। 13 अप्रैल को मीन राशि में गुरु का गोचर होगा। इस दौरान आपका विवाह तय हो सकता है।


Next Story