धर्म-अध्यात्म

21 मार्च 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

Tara Tandi
21 March 2022 2:57 AM GMT
21 मार्च 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल जा सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अपने भय का सामना करें और कोई भी निर्णय समझदारी से लें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- सफेद
अंक 2
कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक 3
अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जो किसी चोरी या दुर्घटना के कारण होगी। यह अस्थायी नुकसान है क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके साथ होगा। अपने दोस्त या भाई के साथ खाली समय का आनंद लें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- काला
अंक 4
लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नीला
अंक 5
कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें। किसी खास रिश्ते या बच्चों को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6
आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- लाल
अंक 7
आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा। अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें और आराम करें।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-गुलाबी
अंक 8
किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें। कोई दिव्य शक्ति आपको इशारा करेगी, जिससे आपको किसी दुःख या नुकसान के बारे में जानने का मार्ग मिलेगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
यात्रा में परेशानी की सम्भावना है इसलिए सोचसमझ कर योजना बनाएं। लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी। अपने उज्ज्वल विचारों से आप अपनी ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की समस्याओं को भी हल करेंगे।
शुभ अंक-25
शुभ रंग- सुनहरा
Next Story