धर्म-अध्यात्म

शनिदेव का सपने में दिखाई देना देता है कई संकेत

Ritisha Jaiswal
17 Sept 2022 6:41 PM IST
शनिदेव का सपने में दिखाई देना देता है कई संकेत
x
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का बड़ा महत्व है। उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वह जातक को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिस व्यक्ती की जन्म कुंडली में शनि लग्न भाव में होता है

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का बड़ा महत्व है। उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वह जातक को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिस व्यक्ती की जन्म कुंडली में शनि लग्न भाव में होता है। यह अनुकूल नहीं माना जाता है। लग्न भाव में शनैश्चराय जातक को आलसी और सुस्त बनाता है। शनि की दृष्टि से बचने के लिए लोगों विभिन्न तरह के उपाय करते हैं। कई बार जातकों को सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं। यदि आपको स्वप्न में शनिदेव दिखाई दें, तो इसका क्या मतलब है। आइए जानते हैं।

- सपने में यदि शनिदेव गिद्ध में बैठे हुए दिखाई दें, तो यह अशुभ संकेत है। इससे जातक की जिंदगी में नकारात्मका बढ़ने लगती है। साथ ही अशुभ सामाचर की प्राप्ति होती है
- शनैश्चर अगर कौवे में सवार सपने में दिखाई दें। इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे जातक को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
- शनिदेव अगर सपने में पूजा करते हुए दिखाई दें। यह सामान्य फल देता है। जातक को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा सपना दिखाई देने पर शनिवार को शनि चालिसा का पाठ करना चाहिए। इससे लाभ होगा।
- किसी व्यक्ति को यदि शनिदेव हाथी पर सवार दिखाई दें, यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसका मतलब है कि जीवन में तरक्की होने वाली है और लाभ होने वाला है।
- सपने में मोर पर बैठे शनिदेव का दिखाई देना बहुत अच्छा होता है। इसका मतलब है कि जातक को आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिलने वाली है।
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'


Next Story