धर्म-अध्यात्म

करवा चौथ पर सिद्धि योग समेत बन रहे कई शुभ संयोग

Subhi
14 Sep 2022 5:04 AM GMT
करवा चौथ पर सिद्धि योग समेत बन रहे कई शुभ संयोग
x
सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य व खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है।

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य व खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा।

करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग-

करवा चौथ के दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में संचरण करेंगे। 13 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 41 मिनट तक कृतिका नक्षत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इन सभी योगों को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2022-

कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्‍टूबर की रात 2 बजे से शुरू होगी, जो कि 13 अक्टूबर की रात 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।


Next Story