धर्म-अध्यात्म

6 सितंबर को मनेगा कान्हा का जन्म, जानें कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

Manish Sahu
2 Sep 2023 1:53 PM GMT
6 सितंबर को मनेगा कान्हा का जन्म, जानें कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त
x
धर्म अध्यात्म: हिंदू मान्यताओं के अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि को आनंद के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं, जिसका पारण प्रभु के जन्म के बाद ही करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और आनंद के साथ व्रत रखने से और प्रभु का चिंतन करने से जीवन के कष्टों को दूर करने के साथ संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं इस साल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त-
कृष्ण जन्माष्टमी 2023
अष्टमी तिथि की शुरुआत: 6 सितंबर दोपहर 03:37 मिनट
अष्टमी तिथि का समापन: 7 सितंबर शाम 04:14 मिनट
शुभ मुहूर्त
इस साल कान्हा जी का 5250वां जन्मदिन मनाया जाएगा, जो बुधवार के दिन पड़ रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रभु के जन्म के बाद मध्य रात्रि के समय पूजा की जाती है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। वहीं, 6 सितंबर 2023 को रात्रि में पूजा करने का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा, जो 12 बजकर 42 मिनट तक ही रहेगा। सुबह 9 बजकर 20 मिनट से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो 7 सितंबर के दिन सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
Next Story