धर्म-अध्यात्म

घर को बनाएं लक्ष्मी का वास, अपनाएं कुछ आसान वास्तु टिप्स

Mohammed Raziq
22 Sept 2023 7:42 PM IST
घर को बनाएं लक्ष्मी का वास, अपनाएं कुछ आसान वास्तु टिप्स
x
अपनाएं कुछ आसान वास्तु टिप्स
हर इंसान धनवान बनना चाहता है। कुछ लोग इसके लिए दिन-रात एक कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो तो अपनाएं कुछ आसान वास्तु टिप्स-
1. वास्तु के मुताबिक तिजोरी उत्तीर दिशा में खुलनी चाहिए और लॉकर दक्षिण-पश्चिम की दीवार से सटा होना चाहिए क्योंकि भगवान कुबेर उत्तर दिशा में रहते हैं।
2. घर की सीढ़ियां कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनानी चाहिए। घर की यह दिशा हमेशा व्यवस्थित होनी चाहिए जिससे घर में धन-संपदा आकर्षित होती है।
3. घर के खिड़की-दरवाजे हमेशा साफ सुथरे होने चाहिए। कहते हैं ऐसा ना होने पर घर में आने वाले धन-संपदा की राह में रुकावट आती है।
4. घर के किसी नल या टोटी का लीक होना भी अशुभ माना जाता है। क्योंकि ये पैसों की बर्बादी का संकेत है ठीक उसी तरह जिस तरह पानी बर्बाद हो रहा है।
5. आपके घर में धन-संपदा और लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहे तो इसके लिए जरुरी है कि आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को सजाकर रखें। दरवाजे पर नेमप्लेट सबसे जरुरी है।
6. पर्पल या जामुनी रंग, धन-संपत्ति का प्रतीक है। लिहाजा अपने घर के अंदर किसी जामुनी रंग का पौधा लगाना अच्छा साबित हो सकता है।
Next Story