धर्म-अध्यात्म

घर में कर ये बदलाव, बड़े से बड़ा वास्तु दोष भी हो जाएगा दूर

Apurva Srivastav
28 May 2024 4:39 AM GMT
घर में कर ये बदलाव, बड़े से बड़ा वास्तु दोष भी हो जाएगा दूर
x
नई दिल्ली : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि इंसान दिनभर मेहनत करता है, लेकिन इसके बाद भी उसे सफलता हासिल नहीं होती। इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने की वजह से इंसान को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बनते कार्य बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आपको घर में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। वास्तु शास्त्र के इन उपायों के द्वारा वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
करें ये उपाय
नल से पानी टपकने की वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में आप नल को ठीक करवाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पैसों की तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
अगर परिवार के सदस्य कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में घर में विधिपूर्वक श्री हनुमत यंत्र स्थापित करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज जल्द खत्म होता है और कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
अगर आपके घर में कलह-क्लेश होता रहता है, तो ऐसे में पोछा लगाते समय पानी में नमक डाल लें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
अगर आप मंदिर में देवी-देवता की प्रतिमा विराजमान कर रहे हैं, तो शुभ दिशा में स्थापित करें। माना जाता है कि गलत दिशा में भगवान की प्रतिमा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
Next Story