- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- माँ लक्ष्मी की कृपा...
माँ लक्ष्मी की कृपा अजि॔त करने के लिए जरूर करें, ये 4 काम नहीं रहेंगी जीवन में धन की कमी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज लक्ष्मी पंचमी है। यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय पावन नवरात्रि पर्व भी चल रहा है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। आज पंचम नवरात्रि है और आज माता स्कंदमाता की पूजा का दिन है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए। जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती है, उस व्यक्ति से परेशानियां कोसों दूर रहती हैं। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए...
महिलाओं का सम्मान करें
माता लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है। जिन घरों में महिलाओं का आदर नहीं होता है, वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
शुक्रवार का व्रत रखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
वास्तुदोषों को दूर करें
वास्तुशास्त्र के अनुसार जिन घरों में वास्तुदोष होता है, वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के वास्तुदोष को दूर करें।
साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें
माता लक्ष्मी को साफ- सफाई काफी पसंद होती है। मां का वास उन्हीं घरों में होता है, जहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। घर में साफ- सफाई न रखने से दरिद्रता आने लगती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में साफ- सफाई रखें।
शुक्र ग्रह को मजबूत करें
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शुक्र सुख- समृद्धि का कारक ग्रह है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में मोर के पंख रखने चाहिए।
