धर्म-अध्यात्म

धनतरेस पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, 22 और 23 अक्टूबर खरीददारी के लिए ये चार स्थिल लग्न के मुहूर्त

Subhi
19 Oct 2022 5:06 AM GMT
धनतरेस पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, 22 और 23 अक्टूबर खरीददारी के लिए ये चार स्थिल लग्न के मुहूर्त
x

धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को शुभ रहेगा। इसलिए इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का मान 22 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को दिन में 04:33 बजे से 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सायं 05:04 बजे तक है | अतः गृहोपयोगी सामान त्रयोदशी तिथि के स्थिर लग्न में खरीदना श्रेयस्कर होता है | इस दिन 22 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथी के शुरुआत दोपहर 1:30 बजे के बाद से 23 अक्टूबर को दिन में 2:38 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ,ऐन्द्र अर्थात इंद्र योग सायं 5:05 तक एवं मित्र योगा व्याप्त रहेगी। प्रदोष काल में ( सूर्यास्त के समय) में त्रयोदशी आरम्भ होने से धनतेरस और धन्वंतरि जयंती का पर्व इसी दिन मान्य रहेगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी शुभ फल प्रदायक होती है।

त्रयोदशी तिथि में स्थिर लग्न :-

(1)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न कुम्भ दोपहर बाद 04:36 से 5:05 बजे तक खरीदारी शुभ फल प्रदायक होगी।

(2)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न वृष रात में 08:42 से 10:54 बजे तक खरीदारी शुभ फल प्रदायक होगी।

(3)- 22 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थिर लग्न मध्य रात्रि बाद 03:36 से 5:39 बजे रात तक एवं शुभ चौघड़िया के साथ 12:28 से 1:30 बजे तक खरीदारी शुभ फल प्रदायक होगी।

(4)- 23 अक्टूबर दिन रविवार को स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 10:13 से 12:16 बजे तक। प्राप्त होने के कारण इस समय मे की गयी खरीदारी एवं माता लक्ष्मी का पूजन शुभफल दायी होता है |

खरीदारी हेतु 22 अक्टूबर को शुभ चौघड़िया समय :-

(1) रात में 6 बजे से 07:30 बजे तक

(2) रात में 09:00 से 10:30 बजे तक *

(3)रात में 10:30 से 12:00 बजे तक

(4) 22 अक्टूबर की रात अर्थात 23 अक्टूबर की भोर में 4:30 से 6 बजे तक।*

इस प्रकार 22 अक्टूबर दिन शनिवार की रात में स्थिर लग्न के साथ शुभ चौघड़िया रात में 9:00 बजे से 10:30 बजे तक एवं 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बाद अर्थात 23 अक्टूबर की भोर में 4:30 से 6:00 के मध्य तथा 23 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 10:30 से 12:00 दोपहर तक प्राप्त हो रही है जो खरीददारी के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना जाएगा।


Next Story