- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इन मंत्रों का जाप करके...
धर्म-अध्यात्म
इन मंत्रों का जाप करके बजरंगबली को करें प्रसन्न
Ritisha Jaiswal
13 March 2021 7:47 AM GMT
![इन मंत्रों का जाप करके बजरंगबली को करें प्रसन्न इन मंत्रों का जाप करके बजरंगबली को करें प्रसन्न](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/03/13/978012--.webp)
x
आज शनिवार है। आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। लेकि क्या आप जानते है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज शनिवार है। आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। लेकि क्या आप जानते हैं कि यह दिन एक और भगवान को भी समर्पित है। हिंदू धर्म में हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। ठीक इसी तरह से शनिवार का दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी को भी समर्पित है। शनिवार के दिन हनुमान जी की भी अराधना की जाती है। मान्यता है कि शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती से हो रहे कष्टों का निवारण होता है। साथ ही हनुमान जी की शनिवार को पूजा से शनि का प्रकोप नियंत्रित होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से सूर्य व मंगल के साथ शनि की शत्रुता व योगों के कारण उत्पन्न कष्ट भी समाप्त हो जाते हैं।
इन्हें बजरंगबली के रूप में जाना जाता है। क्योंकि इनका शरीर वज्र की तरह था। इन्हें पवन-पुत्र के रूप में जाने जाते हैं क्योंकि इनके पालने में वायु अथवा पवन ने अहम भूमिका निभाई थी। मान्यता है कि इस धरती पर जिन मनीषियों को अमरत्व का वरदान प्राप्त हैं उनमें बजरंगबली भी हैं। शनिवार का दिन भगवान बजरंगबली को समर्पित है ऐसे में अगर इस दिन इनके मंत्रों का जाप किया जाए तो बजरंग बली बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए पढ़ते हैं हनुमान जी के कल्याणकारी मंत्र।
हनुमान जी के कल्याणकारी मंत्र:
1.ॐ अं अंगारकाय नमः'
2.मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
3.ॐ हं हनुमते नम:
4.अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
5.ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
Tagsबजरंगबली
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story