धर्म-अध्यात्म

makar sankranti special: मकर संक्रांति के दिन दान करें ये चीजें...मिलेगा पुण्य

Subhi
9 Jan 2021 5:53 AM GMT
makar sankranti special: मकर संक्रांति के दिन दान करें ये चीजें...मिलेगा पुण्य
x
मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से ही नई ऋतु का आगमन माना जाता है। मकर संक्रांति तब मनाई जाती है जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन दान और धर्म का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अगर इस दिन दान किया जाए तो व्यक्ति शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर दान का क्या है महत्व:

मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को करें दान:
इस दिन जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, दान ऐसे व्‍यक्ति को दिया जाना चाहिए जिसे उसकी जरूरत हो और इसका सही उपयोग कर सके। ऐसा करने से ही दान करने वाले व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मान्यता है कि अच्छे मन से दान किया जाना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि अच्छे मन से दान किया जाना चाहिए। बिना मन के दान करने से उसका फल प्राप्त नहीं होता है।

ये चीजें कर सकते हैं दान:
मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति दान में नमक, घी और अनाज का दान कर सकता है। इसका महत्व बहुत ज्यादा होता है। शिव पुराण के अनुसार, इस दिन नए वस्त्रओं का दान किया जाना चाहिए। साथ ही तिल या गुड़ का दान भी इस दिन किया जा सकता है।
इन चीजों का न करें दान:
ध्यान रहे कि अगर आप दान कर रहे हैं तो आपका लक्ष्य दिखावा या यश पाना बिल्कुल न हो। जो व्यक्ति दान करता है उसे भगवान दूसरों की मदद करने के योग्य बनाते हैं। जो भी चीज आप दान करें वह पुरानी और बेकार न हो।





Next Story