धर्म-अध्यात्म

2026 में ग्रहों का बड़ा गोचर, इन राशियों में मचेगी 'उथल-पुथल'

Subhi
11 Jan 2026 7:53 AM IST
2026 में ग्रहों का बड़ा गोचर, इन राशियों में मचेगी उथल-पुथल
x

2026 कई लोगों के जीवन में बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह सावधानी का साल भी साबित हो सकता है. इस दौरान शनि, राहु, केतु, मंगल और गुरु जैसे प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखा जाएगा. इसके चलते कुछ राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है.

सिंह राशि के जातकों के लिए 2026 आसान नहीं रहेगा. निजी जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, तनाव का अनुभव होगा. क्रोध में लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं. गलत लोगों की संगति से परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सिंह राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना चाहिए, शांति और धैर्य से काम लेना चाहिए, रिश्तों में शब्दों का ध्यान रखना चाहिए. वरिष्ठ लोगों के साथ विवाद से बचना चाहिए. इसके साथ ही, प्रतिदिन सूर्य भगवान की पूजा करना लाभकारी रहेगा.

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी साल चुनौतीपूर्ण रहेगा. राहु लंबे समय तक इस राशि पर प्रभाव डालेंगे. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. नौकरी या व्यवसाय में विवाद की संभावना है और आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग रहेगी. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कुंभ राशि के जातक शांति और धैर्य बनाए रखें. भगवान शनि की पूजा करें. शाम के समय शनि देव के सामने दीपक प्रज्वलित करना अशुभ परिस्थितियों से बचने में मदद करेगा.


Next Story