- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri पूजा,...

x
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है। तो आज हम आपको इन्हीं योगों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि पर बनेंगे ये संयोग—
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में रहेंगे। इसके पहले ऐसा संयोग साल 1965 में बना था। जब ये तीनों ग्रह महाशिवरात्रि पर एक ही राशि में थे। ग्रहों का ये दुर्लभ योग बहुत ही शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।
इस दुर्लभ संयोग में की जाने वाली पूजा पाठ से कुंडली के सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही योग के अलावा और भी कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा हैं इस दिन परिघ नाम का शुभ योग दिनभर रहेगा। वही रात्रि में महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान शिव नाम का योग भी निर्मित होगा। इसके साथ ही छत्र और मित्र नाम के दो अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। इन शुभ योगों के कारण ही इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
TagsMahashivratri पूजादूर ग्रह दोषMahashivratri Pujaremove planetary defectsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





