धर्म-अध्यात्म

इन 5 राशियों के लिए महाशिवरात्रि का दिन है बेहद शुभ

Tara Tandi
29 Feb 2024 8:55 AM GMT
इन 5 राशियों के लिए महाशिवरात्रि का दिन है बेहद शुभ
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को बेहद ही खास माना गया है जो कि फाल्गुन मास में मनाया जाता है इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि भी रखा जाता है
मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष अनुसार महाशिवरात्रि के दिन अगर ये 5 राशियां कुछ उपायों को करती है तो उन्हें करियर कारोबार में मनचाही सफलता हासिल होती है और बाधाएं दूर रहती हैं तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि वाले लोग शिवलिंग पर गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक करें। इसके साथ ही शहद, मीठे चावल का भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है। मिथुन राशि के लोग इस दिन दही और दूध से अभिषेक करें।
माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। कर्क राशि के लोग इस दिन शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें। साथ ही सफेद चंदन, सफेद वस्त्र, सफेद पुष्प और खीर का भोग भगवान को लगाएं। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।
कन्या राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इसके साथ ही शदहद और बेलपत्र भगवान को अर्पित करें ऐसा करने से बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है कुंभ राशि वाले इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेर और शहद का भोग लगाएं।
Next Story