- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri 2025: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, यहां देखें लिस्ट
Tara Tandi
20 Feb 2025 4:23 PM IST

x
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें महाशिवरात्रि भी एक है यह पर्व महादेव को समर्पित है।
इस पावन दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है।
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि भारत में कहां कहां 12 ज्योतिर्लिंग हैं, तो आइए जानते हैं।
भारत के 12 ज्योतिर्लिंग—
आपको बता दें कि 12 ज्योतिर्लिंग में सबसे पहला सोमनाथ है जो कि गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं चंद्र देव ने की थी। उन्हीं के नाम पर इसका नाम सोमनाथ रखा गया है। वही दूसरा ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर है जो कि महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहीं पर भगवान शिव ने कुंभकर्ण के पुत्र भीम का वध किया था। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के रोजाना सुबह दर्शन करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है।
विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के काशी में है इसका महत्व कई गुना अधिक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं काशी में निवास करते हैं और प्रलय में भी यह स्थान नष्ट नहीं होगा। अगला ज्योतिर्लिंग केदारनाथ है जो कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में है।
माल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में श्रीशैल पर्वत पर स्थित है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारिका में स्थित है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के खंडवा में है, रामेश्वर ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरं में स्थित है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के निकट महाराष्ट्र के त्र्यंबक में स्थित है। वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के देवघर में स्थित है। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के दौलताबाद में है।
TagsMahashivratri 2025भगवान शिव12 ज्योतिर्लिंगLord Shiva12 Jyotirlingasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





