धर्म-अध्यात्म

महानवमी आज इस विधि से करे घर में हवन, नोट कर लें पूजा- विधि, सामग्री की पूरी लिस्ट और शुभ मुहूर्त

Renuka Sahu
14 Oct 2021 1:32 AM GMT
महानवमी आज इस विधि से करे घर में हवन, नोट कर लें पूजा- विधि,  सामग्री की पूरी लिस्ट और शुभ मुहूर्त
x

फाइल फोटो 

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। महानवमी के दिन कन्या पूजन और हवन भी किया जाता है। हवन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन व्रत पारण भी किया जाता है। आइए जानते हैं महानवमी पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट...

हवन विधि...
राम नवमी के दिन प्रात: जल्दी उठ जाना चाहिए।
स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
शास्त्रों के अनुसार हवन के समय पति- पत्नी को साथ में बैठना चाहिए।
किसी स्वच्छ स्थान पर हवन कुंड का निर्माण करें।
हवन कुंड में आम के पेड़ की लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें।
हवन कुंड में सभी देवी- देवताओं के नाम की आहुति दें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कम से कम 108 बार आहुति देनी चाहिए। आप इससे अधिक आहुति भी दे सकते हैं।
इन राशियों पर 31 अक्टूबर तक रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता
हवन के समाप्त होने के बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होते हैं। आप हवन के बाद कन्या पूजन भी करवा सकते हैं।
हवन साम्रगी-
आम की लकड़ियां, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पापल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन का लकड़ी, तिल, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलैठी, अश्वगंधा की जड़, बहेड़ा का फल, हर्रे, घी, शक्कर, जौ, गुगल, लोभान, इलायची, गाय के गोबर से बने उपले, घी, नीरियल, लाल कपड़ा, कलावा, सुपारी, पान, बताशा, पूरी और खीर।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 ए एम से 05:31 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:02 पी एम से 02:48 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:41 पी एम से 06:05 पी एम


Next Story