- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahamrityunjaya...
धर्म-अध्यात्म
Mahamrityunjaya Mantra: रोग, भय और दुखों से छुटकारा पाने का साधन
Tara Tandi
21 Jun 2025 4:58 PM IST

x
Mahamrityunjaya mantra ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म के पुराणों और शास्त्रों में कई मंत्रों का उल्लेख मिलता है। ये सभी मंत्र किसी न किसी रूप में फलदायी होते हैं। लेकिन, सभी मंत्रों में एक ऐसा मंत्र है जिसका जाप करने से आप अपनी आयु बढ़ा सकते हैं। सिर्फ आपका ही क्यों, आप जिसके लिए भी इस मंत्र का जाप करेंगे उसकी आयु बढ़ेगी, वो रोग मुक्त हो जाएगा। इतना ही नहीं, उसके धन और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। हम जिस मंत्र की बात कर रहे हैं उसे 'महामृत्युंजय मंत्र' कहते हैं।
यह यजुर्वेद के रुद्र अध्याय का एक शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र की शक्ति से जुड़ी कई कथाएं हैं। आपको बता दें कि यह मंत्र देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने वाले पर भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। कई लोग यह भी मानते हैं कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती है। लेकिन, यह एक मिथक है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसकी मृत्यु कष्टकारी नहीं होती है। वैसे तो इस मंत्र के जाप के कई लाभ हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए
अगर आपकी भगवान शिव में आस्था है तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र के जाप से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को मृत्यु पर विजय प्राप्त है। अगर आपके घर में कोई बहुत बीमार है और वह बीमारी उसकी असामयिक मृत्यु का कारण बनने वाली है तो आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं (भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?) और बीमार व्यक्ति को स्वस्थ कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि यह व्यक्ति को मौत के मुंह से बाहर खींच लाता है। पंडितों की मानें तो आपको इस मंत्र का सवा लाख बार जाप करना चाहिए।
अकाल मृत्यु से बचाता है
कुछ लोगों के हाथों की रेखाओं में अकाल मृत्यु का योग होता है। वैदिक शास्त्रों की मानें तो इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु के योग को टाला जा सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से लोग मौत के मुंह से बाहर आ जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपकी कुंडली में कोई गंभीर बीमारी, दुर्घटना या अल्पायु की संभावना है, तो इस मंत्र का जाप करने से वह भी टल जाती है। (इस मंत्र के जाप के कई फायदे हैं)
भय से मुक्ति दिलाता है यह मंत्र
अगर आपको किसी चीज से डर लगता है, तो आपको इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपको भय से मुक्त करता है। बच्चों को भी यह मंत्र रटाना चाहिए। उन्हें कभी डर नहीं लगेगा। भविष्य पुराण में तो यहां तक कहा गया है कि इस मंत्र का जाप रोजाना 108 बार करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
अगर आपकी सेहत अच्छी है, तो भी आपको हर रोज सुबह 2 से 4 बजे के बीच इस मंत्र का जाप करना चाहिए। जाहिर है, आजकल की लाइफ़स्टाइल इसकी इजाजत नहीं देती। ऐसे में आपको सुबह आराम से उठकर नहाकर साफ कपड़े पहनने चाहिए, रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप यह किसी और के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको उसके नाम का संकल्प लेना होगा।
धन लाभ
अगर आप प्रॉपर्टी के मामले में उलझे हुए हैं या फिर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। लेकिन, इसके लिए आपको शिवलिंग के पास बैठकर पूजा करने के बाद ही इस मंत्र का जाप करना होगा।
Tagsमहामृत्युंजय मंत्र रोगभय दुखोंछुटकारा पाने साधनMahamrityunjaya mantra is a means of getting rid of diseasesfearssorrowsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





