धर्म-अध्यात्म

18 जून को बुध व शुक्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Subhi
9 Jun 2022 2:56 AM GMT
18 जून को बुध व शुक्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
x
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हर ग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हर ग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ज्योतिष में शुक्र को विलासिता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। जबकि बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और व्यापार आदि के कारक हैं। 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी। जिसे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस योग को महालक्ष्मी योग भी कहते हैं। जानें महालक्ष्मी योग से किन राशि वालों को होगा विशेष लाभ-

मेष- मेष राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण जन्मकुंडली के दूसरे भाव में होगा। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको कहीं से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होंगे। आपकी कार्यशैली में जबरदस्त सुधार होगा। कुलमिलाकर आपके लिए यह समय शानदार रहने वाला है।

बुध व शनि की चाल में परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

सिंह- सिंह राशि वालों की जन्मकुंडली में महालक्ष्मी योग का निर्माण दशम भाव में होगा। जिसे नौकरी या कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको व्यापार में जबरदस्त लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि संभव है।

गंगा दशहरा के दिन इन 10 चीजों का करें दान, होगी बरकत

कर्क- लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपकी राशि के 11वें भाव में होगा। जिसे इनकम या आय का भाव कहा जाता है। इसलिए आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग शुभ साबित हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। इस राशि वालों की लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।


Next Story