- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नए साल में इस दिन रखा...

x
धर्म : घ्नहर्ता भगवान गणेश जी को समर्पित सकट चतुर्थी का व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में चौथ व्रत का बहुत महत्व माना जाता है और महिलाएं इसे पूरी श्रद्धा के साथ निराहार व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को देखकर ही व्रत का पारण करती हैं। इस बार सकट चौथ का व्रत 10 जनवरी 2022, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार, सकट चौथ पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ के दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के संकटों का नाश होता है और कई जगहों पर इसे संतान की उन्नति व रक्षा के लिए भी रखा जाता है। आइए जानते हैं इसका मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में
Next Story